वीरूमल पेरवानी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

( 4469 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Aug, 17 12:08

पेरवानी का आज होगा भव्य अभिन्न्दन

बाडमेर \ बाडमेर सिन्धी समाज के समाजसेवी वीरूमल पेरवानी को जयपुर मे अखिल भारतीय सिन्धी समाज की कार्यकारिणी की आम सभा के मे अखिल भारतीय सिन्धी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पेशवानी ने वीरूमल पेरवानी को राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया।
इसका समाचार जैसे ही बाडमेर मिलने पर बाडमेर के सिन्धी समाज व सिन्धी सन्स्थाओ मे हर्ष की लहर दौड गयी आज सुबह वीरूमल मालाणी एक्सप्रेस से बाडमेर पहचेगे। जहा अखिल भारतीय सिन्धी समाज व गुरू निहालगिरी मठ मेला कमेटी व सिन्धी कल्चरल सोसाइटी बाडमेर व सिन्धु युवा मण्डल बाडमेर द्वारा रेल्वे स्टेशन पर ढोल ढमाको के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा फिर जुलुस के रूप मे गुरू निहालगिरी के मठ मे विभिन्न सिन्धी संस्थानों द्वारा नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जायेगा यह जानकारी गुरू निहालगि मठ मेला कमेटी कार्यकर्ता ने दी। सिन्धु युवा मण्डल बाडमेर के अध्यक्ष दिलीप बादलानी ने बताया कि वीरूमल पेरवानी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने से बाडमेर की पहचान राज्य स्तर पर होगी इससे बाडमेर के सिन्धी समाज के विकास मे सहयोग मिलेगा सिन्धी कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष गोपी किशन शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम मे बाडमेर समाज मे एक नये जोश व उत्साह का संचार होगा इस कार्यक्रम मे पवन राजवानी ‘गुरू निहालगिरी मेला कमेटी अध्यक्ष पवन राजवानी पूर्व पूज्य सिन्धी सैन्ट्रल पन्चायत के उपाध्यक्ष प्रकाश कोटवानी पूर्व सचिव लच्छुमल बादलानी मदन कटारी नारायण कटारी व उनकी पूरी मण्डली तुलसीदास केवलानी तीर्थदास कोजाणी कोडूमल सावनाणी चन्दुमल बालवानी, गोविन्दराम लालवाणी, शीतलदास जीवनाणी खेमचन्द टिण्ठवाणी झामनदास जीवनाणी गुलाब कटारी मनीष नानकाणी किशन जीवनाणी गोपाल जीवनाणी, युवा मण्डल अध्यक्ष रवि सेवकानी, हरीश लालवाणी, नरेश चंदवाणी राजू ममनानी विजय लालवानी सुनील सेवकानी, गोपी किशन शर्मा सुरेश शर्मा हरीश शर्मा महेन्न्द्र शर्मा आदि शिरकत करेगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.