तुलना मनोज कुमार से नहीं की जानी चाहिए : अक्षय

( 4678 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Aug, 17 13:08

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी तुलना मनोज कुमार से नहीं की जानी चाहिए। मनोज कुमार देशभक्ति से प्रेरित होकर कई सिनेमा का निर्माण करते थे, इसलिए उन्हें मनोज कुमार ‘‘भारत कुमार’ की उपाधि से सुशोभित किया जाता था। अक्षय की तुलना अब मनोज कुमार से की जा रही है। अक्षय ने कहा कि उनकी तुलना मनोज कुमार से किसी भी तरह से नहीं हो सकती क्योंकि मनोज कुमार ने अपने समय में बहुत अच्छी फिल्में की थी। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन भी किया था। जबकि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।उन्होंने माना कि वह कभी भी नए जमाने के भारत कुमार नहीं बन सकते क्योंकि यह उपाधि मात्र मनोज कुमार की ही है। अक्षय ने मनोज कुमार को एक महान व्यक्ति और अभिनेता भी बताया। अक्षय की नई फिल्म ‘‘पैडमैन’ आनेवाली है। यह फिल्म ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जिसने महिलाओं के लिए सस्ते सेनेटरी पैड्स बनाने की मशीन इजाद की है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.