ग्रुप फ़ॉर पीपल का सरहद पर महिला सैन्य अधिकारियों के साथ नीम महोत्सव का आगाज़

( 7174 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 17 09:08

बाड़मेर | सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल द्वारा भारत पाक सीमा पर स्थित केलनोर सीमा मुख्यालय पर कैमल सफारी में शामिल महिला सैन्य अधिकारियों के साथ नीम महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया।।केमल सफारी में शामिल 21 सदस्य महिला सैन्य अधिकारियों ने अपने हाथों से नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।।ग्रुप फ़ॉर पीपल द्वारा सरहद की सीमा चौकियों पर पांच हजार नीम के पौधे लगाए जाएंगे।।सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा कि ग्रुप फ़ॉर पीपल पर्यावरण को लेकर सकारात्मक कार्य कर रहे हैं।।सीमा सुरक्षा बल के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने ग्रुप के नीम महोत्सवअभियान की सराहना करए हुए कहा कि उनका सरहद पर 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य अनूठी पहल हैं।केमल सफारी टीम लीडर तनु श्री पारीक ने इस अवसर पर कहा कि रेगिस्तान के पर्यावरण को नजदीक से देखने का मौका मिला।भारत पाक सरहद पर नीम महोत्सव के तहत नीम के पौधे लगा हमे बहुत खुशी हो रही हैं।उन्होंने कहा कि सरहद पर देश की बेटिया एक परिवार एक नीम का संदेश भी बाघा बॉर्डर तक देंगे।।उन्होंने कहा कि हम अपने जंहा जंहा विश्राम स्थल है पौधे लगाकर रेगिस्तानी सरहद को हरा भरा करने का संदेश देंगे।।अभियं में शामिल सभी महिला सदस्सयो ने नीम के पौधे अपने हाथों में लेकर इसको रोपित करने में जो उत्साह दिखाया वो उनके चेहरों से साफ झलक रहा था।।इस अवसर पर ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,संजय शर्मा ,नरेंद्र खत्री,मदन बारूपाल,रमेश सिंह इन्दा जय परमार,राजेन्द्र लहुआ,अशोक मंगस,भजन लाल पंवार, महेंद्र सिंह राठौड़,भजन लाल ढाका सहित भीमराज सोलंकी,मदन चारण भी उपस्थित थे।।

केलनोर मुख्यालय पर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम,कमांडेंट शाम कपूर,अतिरिक्त कमांडेंट मनोज कुमार मीणा के साथ सभी महिला सैन्य अधिकारियों ने नीम के पौधे लगा ख़ुशी जाहिर की।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.