पिता की बायोपिक के लिए सही नहीं : अक्षय

( 4546 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 17 08:08

पिता की बायोपिक के लिए सही नहीं : अक्षय मुंबई। अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि वह अपने पिता विनोद खन्ना की बायोपिक के लिए सही नहीं हैं। अक्षय के दिवगंत पिता विनोद खन्ना की बॉयोपिक बनने की खबर आई थी। इस फिल्म में कौन विनोद खन्ना के किरदार में दिखेगा इस पर अक्षय ने कहा है कि वह विनोद खन्ना की तरह नहीं दिखते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने पिता की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाना चाहेंगे? अक्षय ने कहा, किसी का वास्तविक जीवन चित्रित करने के लिए, आपको उसके जैसा दिखना जरूरी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.