टाटा समूह ने शापोरजी ग्रुप से रिश्ता तोड़ा

( 3242 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 17 08:08

एन. चंद्रशेखरन की अगुवाई में टाटा समूह ने शापोरजी पल्लोनजी समूह के साथ सभी कारोबारी रिश्ते समाप्त करने का फैसला किया है। शापोरजी पल्लोनजी समूह टाटा संस के हटाए गए चेयरमैन साइरस मिस्त्री के परिवार द्वारा प्रवर्तित है।टाटा समूह के सूत्रों ने कहा कि समूह की प्रमुख कंपनी टाटा संस ने इससे पहले इसी महीने अपनी सभी कंपनियों से कहा है कि वे शापोरजी पल्लोनजी समूह के साथ अपने कारोबारी रिश्ते समाप्त करें। दूसरी ओर शापोरजी पल्लोनजी समूह ने कहा है कि मिस्त्री के टाटा संस के चेयरमैन रहने के दौरान टाटा की सभी कंपनियों से इंजीनियरिंग और निर्माण अनुबंध खत्म हो चुके हैं। यदि कोई आर्डर बचा भी होगा तो उसका मूल्य काफी कम होगा। यह घटनाक्रम मिस्त्री के टाटा समूह के साथ विवाद की कड़ी का ही हिस्सा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.