फुटपाथ पर घायल मिला भारतीय

( 3229 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 17 07:08

मेलबर्न। न्यूजीलैंड पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बात की पुष्टि की कि ऑकलैंड में एक भारतीय को बुरी तरह पीटा गया और वह फुटपाथ पर बहुत गंभीर अवस्था में घायल मिला। पुलिस अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं कर सकी है, लेकिन डिटेक्टिव सीनियर साज्रेट केरेन ब्राइट ने एक बयान में पीड़ित के भारतीय होने की पुष्टि की। पुलिस ने अधिक ब्योरा नहीं दिया लेकिन एक बेवसाइट पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक शख्स की उम्र करीब 25 साल है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.