मीसा, शैलेश को फिर पेश होने का नोटिस

( 3955 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 17 07:08

नई दिल्ली। मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को आयकर विभाग ने एक और नोटिस जारी कर आगामी सोमवार को पेश होने के लिये कहा है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, श्री यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तथा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी आपराधिक मामला दर्ज कराये जाने की संभावना है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.