धर्मनिरपेक्ष हिन्दू सबसे ज्यादा खतरे में : आजाद

( 5592 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 17 07:08

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मौके पर कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लागू है और देश का धर्मनिरपेक्ष हिन्दू सबसे ज्यादा खतरे में हैं। आजाद ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष हिन्दू सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश को तोड़ने का काम कर रहा है। लोग सहमे हैं कि कहीं संघ से जुड़े लोग उनके घरों को न जला दें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को जोड़कर आजादी दिलाई थी, जिस ताने-बाने को समाप्त किया जा रहा है। सवाल हिन्दू या मुसलमान का नहीं है, सवाल साझी विरासत को बचाने का है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.