प्रस्तावित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ निरीक्षण

( 4617 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Aug, 17 16:08

चित्तौडगढ में प्रस्तावित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ निरीक्षण सांसद जोशी की पहल पर हुयी थी घोषणा


चित्तौडगढ केन्द्र सरकार ने चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर शीघ्र पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के लिये तैयारी प्रारंभ कर दी हैं।
सांसद सी.पी.जोशी की अनुशषा पर जिला मुख्यालय पर इस सेवा के लिये बुधवार को प्रस्तावित स्थान के लिये मुख्य डाकघर म भवन का जयपुर से आये अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। मुख्य डाकघर में ही उक्त सेवा को प्रारंभ करने के का फैसला कर नक्शा तैयार कर प्रस्ताव भेजने का भी निर्णय अधिकारीयों ने लिया। निरीक्षण के लिये आये जयपुर से क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी श्री विवेक जैफ को वहॉ उपस्थित पुर्व उपजिलाप्रमुख मिठ्ठुलाल जाट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रूद, पुर्व जिलामहामंत्री रघु शर्मा, पार्षद भोलाराम प्रजापत, भाजयुमो जिलामहामंत्री गौरव त्यागी ने उक्त केन्द्र शीघ्र प्रारंभ करने के लिये तथा भविष्य में उक्त केन्द्र पर और अधिक सुविधायें प्रदान करने की बात कही।
उल्लेखनिय हैं की सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर प्रारंभ होने वाले इस केन्द्र की घोषणा कुछ समय पुर्व ही हुयी थी, अधिकारीयों के निरीक्षण के बाद इसके शीघ्र प्रारंभ होने की निश्चितता हो गयी हैं। इस कारण इस क्षेत्र के लोगो को जयपुर नही जाना पडेगा। पहले पासपोर्ट बनवाने में बहुत समय व धन का व्यय होता था, अब इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
निरिक्षण के अवसर पर भाजयुमो नगर मंत्री कमलेश आमेरिया, व डाक विभाग के सुरेश चन्द्र शर्मा उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.