HZL:हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

( 11167 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Aug, 17 07:08

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

HZL:हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भारतीय गणतंत्र के ७१वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि कंपनी सेक्रेट्री श्री राजेन्द्र पण्डवाल ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिती में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सैकडों नहीं हजारों देशभक्तों के बलिदान, अथक प्रयास अनवरत स्वाधीनता आन्दोलन के बाद भारत आजाद हुआ।

इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि १५ अगस्त १९४७ को आजादी की नई सुबह! लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा लहराते ही सैंकडों साल की गुलामियत की पीडा का ज्वार शांत हो गया तथा एक ऐसे सामर्थ्यवान, समतावादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र का उदय हुआ जिसकी अंतचेतना में समाज के अंतिम पांत के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने का संकल्प था। समाज में आर्थिक बराबरी लाने और भेदभाव मिटाने का जज्बा था। इसमें दो राय नहीं कि आजादी के इन ७० सालों में देश ने ढेर सारी उपलब्धियां अर्जित की है। देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ है हाशिए पर खडे लोग मुख्यधारा में आए हैं और संविधान ने वंचित लोगों को समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों से लैस किया है। शिक्षा और जागरूकता से सामाजिक भेदभाव कम हुए हैं। खाद्यान्न के मामले में देश आत्मनिर्भर हुआ है और सडक, बिजली व पानी का विस्तार हुआ है। औद्योगिकरण और कृषि उत्पादन में वृद्धि से लोगों की प्रतिव्यक्ति आय बढी है तथा जीवन स्तर में सुधार हुआ है। इसके उपरान्त भी हमारे सामने कई चुनौतियां है खास तौर पर साक्षरता और महिला सशक्तिकरण पर विषेश ध्यान देने की आवश्यकता है।

हिन्दुस्तान जंक अपने व्यापार के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण उत्थान तथा पर्यावरण, संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति सदैव कटिबद्ध है। आईये आज के इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी हमारी कंपनी को और ऊंचाइयाँ प्रदान करने का संकल्प लें।

कंपनी की सभी इकाइयों में ७१वां स्वतंत्रता दिवस बडे हर्षोंउल्लास से मनाया गया है।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.