भारतीय ‘‘ए’ टीम लड़खड़ायी

( 6155 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 17 08:08

प्रिटोरिया। भारत ‘‘ए’ के बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट मैच में रविवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया और उसकी पूरी टीम 120 रन पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका ‘‘ए’ ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए थे और 226 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद उसने भारतीय टीम को फॉलोआन नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 66 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त अब 292 रन की हो गई है। स्टंप उखड़ने के समय पहली पारी में 120 रन बनाने वाले स्टीफन कुक 32 और कप्तान एडेन मार्कराम 34 रन पर खेल रहे थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.