300 हजयात्रियों का पहला विमान सऊदी अरब रवाना

( 6925 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 17 08:08

कोच्चि। स्थानीय प्रशासनिक मंत्री केटी जलील ने पास के नेदुमबासरी स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रविवार को 300 हजयात्रियों वाली इस सीजन की पहली उड़ान को सऊदी अरब के लिए रवाना किया। 300 हजयात्रियों वाला सउदी एयरलाइन का यह विमान सुबह 7:40 बजे रवाना हुआ। इसमें 139 पुरु ष और 161 महिलाएं हैं। इस वर्ष नेदुमबासरी हवाईअड्डे से 11,800 हजयात्री हज करने जाएंगे। इनमें लक्षद्वीप के 305 श्रद्धालु और पॉन्डिचेरी के क्षेत्र माहे से 32 हाजी शामिल हैं। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने शनिवार को हवाईअड्डे पर हज कैंप का उद्घाटन किया था। उन्होंने केरल से हजयात्रा पर जाने वाले आवेदकों की बढ़ती संख्या का हवाला दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.