दुनिया के सबसे बुजुर्ग की मौत

( 5652 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 17 07:08

यरूशलम। दोनों विश्वयुद्ध देखने और यहूदी नरसंहार शिविर से जीवित बचने वाले दुनिया के सबसे बुगुर्ज व्यक्ति इस्रइल क्रिस्टाल का उनके 114वें जन्मदिन से महज कुछ महीने पहले निधन हो गया है। उनके परिवार ने उक्त जानकारी दी। उनके पौत्र ओरेन क्रिस्टाल ने बताया, इस्रइल का निधन शुक्रवार को हुआ। ओरेन ने बताया, उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। वह हर साल अपनी जिन्दगी कुछ ऐसे जीते थे, जैसे दूसरे कई वर्षो में जी पाते हैं। पिछले वर्ष गिनीज र्वल्ड रिकार्ड ने इस्रइल को हैफा स्थित उनके आवास पर दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का प्रमाणपत्र सौंपा था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.