मेनका गांधी चाहती हैं पुरुष कराएं नसबंदी

( 11909 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 17 07:08

मेनका गांधी चाहती हैं पुरुष कराएं नसबंदी बेशक नसबंदी अभियान ने स्वर्गीय संजय गांधी का राजनीतिक रूप से बड़ा नुकसान किया था, पर उनकी पत्नी और महिला-बाल विकास मंत्री मेनका गांधी इसे नए रूप में पेश करना चाह रही हैं। इसके तहत सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आबादी नियंतण्रकी खातिर किसी भी रूप में महिलाओं को नसबंदी के लिए बाध्य नहीं किया जाए। इसका आशय यह है कि नसबंदी के लिए पुरु ष खुद आगे आएं न कि अपनी पत्नी को आगे करें। अभी तक यह विषय स्वास्य और परिवार कल्याण विभाग तक सीमित था। पहली बार महिला और बाल विकास मंत्रालय ने इससे अपने को दृढ़ता से जोड़ा है। नई महिला नीति में इस बात को शामिल किया गया है कि पति अपनी पत्नी को नसबंदी के लिए तैयार करने की बजाय खुद इस जिम्मेदारी का वहन करें।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.