एमा कोबर्न को स्टीपलचेज का गोल्ड

( 5574 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 17 08:08

लंदन। एमा कोबर्न और कर्टनी फ्रेरिच ने दुनिया को चौंकाते हुए महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर लिया जो किसी अमेरिकी एथलीट का इस स्पर्धा में पहला पदक है। दोनों अमेरिकी धाविकाओं ने अपनी अफ्रीकी प्रतिद्वंद्वियों को फाइनल लैप में पूरी तरह पछाड़ दिया। कोबर्न ने आखिरी 200 मीटर में बढ़त बनाई और फिनिश लाइन पर वाटर जंप करते हुये चैंपियनशिप के रिकॉर्ड समय नौ मिनट 2.58 सेकेंड में स्वर्ण पर कब्जा कर लिया। फ्रेरिच ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये नौ मिनट 03.77 सेकेंड में रजत पर कब्जा किया और अमेरिकी राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ अपने देश के लिये स्वर्ण और रजत दोनों पर कब्जा कर लिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.