बारिश से 360 उड़ानें रद्द

( 4544 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 17 07:08

पेइचिंग। चीन की राजधानी पेइचिंग में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाली और यहां से जाने वाली 360 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। हवाईअड्डे ने बताया, विमान का परिचालन गंभीर रूप से प्रभावित है क्योंकि शनिवार शाम आंधी के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऐसी ही स्थिति बने रहने की आशंका है। सुबह 11 बजे तक यहां करीब 234 उड़ानें आनी थीं और 181 विमानों को यहां से उड़ान भरना था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.