आतंकियों की सेना के कैंप पर गोलीबारी, जवान घायल

( 4768 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 17 07:08

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों ने सेना के एक कैंप पर गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने रात में कालारूस इलाके में सेना की इमारत पर गोलियां चलाई। जिसमें 17 जम्मू कश्मीर लाइट इंफैंट्री (जेएककेएलआई) के सुनील रंधावा घायल हो गए। घायल जवान को द्रगमूला के एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना और पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.