मानसून सत्र के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

( 6406 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 17 07:08

मानसून सत्र के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का होगा विस्तार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। अब तक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिपरिषद में 29 मंत्री शामिल हैं। एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा व राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया है। एनडीए के मुताबिक अब परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं और दो नेताओं का मंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। 21-25 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल जदयू से दो एनडीए कोटे के दो नेताओं को राज्यमंत्रिपरिषद में शामिल करेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.