पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडिस के 32 वर्ष पुरे

( 5097 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 17 07:08

मुंबई। अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडिस शुक्रवार को 32 वर्ष की हो गई। 11 अगस्त, 1985 को जैकलीन का जन्म श्रीलंका के कोलंबो में हुआ। जैकलीन ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली और अपना करियर बतौर जर्नलिस्ट श्रीलंका में शुरू किया। बचपन से ही जैकलीन अभिनेत्री बनने का सपना देखा करती थी। वर्ष 2006 में जैकलीन ने मिस श्रीलंका कांटेस्ट में हिस्सा लिया और प्रथम चुनी गई। इसके बाद जैकलीन ने अपना पूरा ध्यान मॉडलिंग में लगा दिया। बॉलीवुड में जैकलीन ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘अलादीन’ से की। साजिद खान निर्देशित फिल्म ‘‘हाउसफुल’ में जैकलीन ने आईटम ‘‘आपका क्या होगा’ नंबर किया जो दर्शकों को बेहद पसंद आया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.