विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकार्ड पर

( 5413 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 17 07:08

मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह वृद्धि दर्ज हुई। चार अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 58.11 करोड़ डालर बढ़कर 393.45 अरब डालर के अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।इससे पहले 28 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.54 अरब डालर बढ़कर 392.87 अरब डालर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चार अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 96.44 करोड़ डालर की बढ़ोतरी हुई और यह 369.72 अरब डालर पर पहुंच गया। हालांकि स्वर्ण भंडार 40.57 करोड़ डालर घटकर 19.94 अरब डालर रह गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.