गूगल एप पर सर्च हुआ आसान

( 6113 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Aug, 17 07:08

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने गूगल एप को अपडेट करते हुए यूजर्स तक कोई भी जानकारी महज एक क्लिक में पहुंचाने के लिए कई नए शॉटकर्ट बनाये हैं।
गूगल द्वारा बृहस्पतिवार को शुरू की गई यह सेवा अभी सिर्फ अंग्रेजी भाषा में है। अब एंड्रायड में गूगल एप पर यूजर्स को नए शॉटकर्ट दिखेंगे। गूगल एप की होम स्क्रीन पर दाई तरफ सर्च बार के नीचे ही नए शॉर्टकर्ट रहेंगे, जहां यूजर्स एक क्लिक पर क्रि केट स्कोर, मौसम, नजदीकी रेस्टोरेंट, एटीएम, दवा, दुकान, गैस स्टेशन और अन्य जानकारियां आसानी से पा सकेंगे। होम स्क्रीन पर अक्सर इस्तेमाल होने वाले शॉर्टकर्ट के अलावा यूजर्स को एप पर कई अन्य शॉर्टकर्ट मिलेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.