पूर्व मंत्री के निधन पर विधायक अनिता कटारा व अशोकसिंह ने जताई शोक संवेदनाएं

( 5482 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Aug, 17 09:08

सागवाडा | पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट के असामयिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
स्थानिय विधायक अनिता कटारा व विधान सभा विस्तारक अशोकसिंह मेतवाला ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जाट के निधन को अपूरणिय क्षती बताते हुए राजस्थान की राजनिती को बडी क्षती बताई। वहीं कटारा ने पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट ने विभिन्न पदों पर रहते हुए राजनिती व सामाजिक क्षेत्र के उल्लेखनिय कार्यो की सराहना की व कहा कि इनके कार्यो को राजस्थान की जनताा भूला नहीं पायेेगी वहीं विस्तारक अशोकसिंह मेतवाला ने कहा कि जाट किसानों के नेता थे व किसानों के हितो के लिए कई कार्य किए जो अविस्मरिणय है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.