दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी

( 6731 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Aug, 17 07:08

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी मुंबई। अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार की शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 94 वर्षीय दिलीप कुमार को आठ दिन पहले उपनगर बांद्रा के लीलावती अस्पताल में डिहाइड्रेशन और पेशाब संबंधी दिक्कतों के कारण भर्ती कराया गया था। कुमार के आधिकारिक ट्विटर पर पहले उनके पारिवारिक मित्र फैजल फारुकी ने फिल्म अभिनेता के स्वास्य की जानकारी थी कि हालत में सुधार से दिलीप कुमार को बुधवार को छुट्टी मिल जाएगी। कुमार की पत्नी सायरा बानो अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय उनके साथ थीं। इस मौके पर उनके कई अन्य मित्र भी मौजूद थे। छुट्टी मिलने पर सुश्री बानो ने कहा यह एक डरावने सपने जैसा था मैं बता नहीं सकती कि मैं भगवान की कितनी आभारी हूं। यह एक जादू है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कुमार का उपचार कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों का धन्यवाद दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.