पूर्व मंत्री कटारा के कदमों पर चलने का आव्हान

( 10650 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Aug, 17 20:08

पूर्व मंत्री कटारा की ११वीं पुण्य तिथि पुष्पांजलि, वरिष्ठजनों का सम्मान, पौधारोपण

पूर्व मंत्री कटारा के कदमों पर चलने का आव्हान उदयपुर पूर्व मंत्री खेमराज कटारा की ११वीं जयंति पर बधवार को उनके पेतृक गांव बारापाल स्थित प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान पर्यवेक्षक तरूण कुमार, पर्यवेक्षक मनोहर सिंह मेडतिया, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, देहात अध्यक्ष लाल सिंह झाला, विवेक कटारा, शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा पूर्व गिर्वा प्रधान सुखबीर कटारा, ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को मेवाडी पगडी, उपरणा, शॉल एवं प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथियों द्वारा स्थानीय कार्यकर्ताओं को १०१ पौधे वितरित कर उन्हे बडा करने का संकल्प दिलवाया। सभा में ग्रामीण जनता ने उनके द्वारा किये गये विकास कार्यो को याद कर आगे बढाने का संकल्प लिया। पूर्व युथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक कटारा ने बताया कि उनकी प्रतिमा पर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण क्षेत्र से आये सैकडों कार्यकर्ताओं ने पूर्व उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, पूर्व गिर्वा प्रधान सुखबीर कटारा, ब्लाक अध्यक्ष भगवत सिंह झाला, जय निमावत, जाजी मेघवाल, मनोहर सिंह तितरडी, मौड सिंह सिसोदिया, प्रमोद मेनारिया, गुलाब सिंह राव, ओनार सिंह, इंदिरा राजपुरोहित, संजीव राजपुरोहित सहित ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही पूर्व विधायक ने आदिवासी समाज के प्रति कटारा के सपनो को पूरा करने का आव्हान किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.