राश्ट्रीय लोक अदालत आयोजन हेतु समिक्षा बैठक सम्पन्न

( 11236 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Aug, 17 09:08

प्रतापगढ | सम्पूर्ण राजस्थान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देषानुसार दिनांक माह सितम्बर २०१७ की ०९ तारीख को राश्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसमें अदालतों में चल रहे विवादों का राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।
प्राधिकरण के तत्वाधान में राश्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला एवं सेषन न्यायाधीष राजेन्द्र सिंह के अवकाषागार में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि न्यायालयों से चिन्हित व रेफर मामलों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझाईशवार्ता कराते हुए सुलह कराई जायेगी तथा इसमें कोई कसर नहीं छोडी जायेगी कि राश्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जाये।
बैठक में प्राधिकरण अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह ने राश्ट्रीय लोक अदालत को आमजन हितार्थ अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम बताया तथा सभी अधिकारिगण को इस आयोजन को सफल बनाने हेतु विषेश रूचि लेते हुए सकि्रय सहयोग हेतु निर्देष प्रदान किये।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.