जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले निकाली मौन रैली

( 4670 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jul, 17 08:07

क्रमिक अनषन पर रहे दो कर्मचारी...

प्रतापगढ/ सर्वोच्च न्यायालय के आदेष की पालना नहीं किये जाने पर आज जिला मुख्यालय पर जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर की अदालतों के न्यायिक कर्मीयों ने महात्मा गांधी के अहिंसा की राह पर चलते हूए धरना स्थल से गांधी चौराहे तक मौन रैली निकाली।

जिला न्यायिक कर्मचारी संध द्वारा चलाये जा रहे अनिष्चितकालीन आन्दोलन के लिये गठित संघर्श समिति के संयोजक-विमल माण्डावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेष स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं उच्च न्यायालय प्रषासन के साथ षेट्ठी आयोग की सिफारिषों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा आदेष जारी नहीं किये जाने से लम्बे समय से न्यायिक कर्मचारियों को समुचित लाभ नहीं मिल पारहा है।
संघ के बैनर तले चलाये जा रहे आन्दोलन के तहत कर्मचारियों ने महात्मा गांधीजी की बताई अहिंसा की राह अपनाते हुए धरना स्थल से महात्मा गांधी चौराहे तक एवं चौराहे से पुनः धरना स्थल तक मौन रैली निकाल कर प्रर्दषन किया।
उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायिक कर्मचारियों के द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन की कडी में धरनास्थल पर आज दो न्यायिककर्मी-निखिलेष कुमार एवं राजेष षर्मा क्रमिक अनषन पर बैठे।
जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले चलाये जा रहे अनिष्चितकालीन आन्दोलन के तहत आज षुक्रवार को राज्य स्तर पर उच्च न्यायालय प्रषासन के साथ प्रदेष कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं समस्त जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में वार्ता को लेकर सभी न्यायिक कर्मचारी उत्सुक व लालायित दिखे। एवं दिन भर जिलाध्यक्ष विजय खाण्डिया से जयपूर में चल रही वार्ता के बारे में जानकारी करते रहे।

जिला मुख्यालय पर चल रहे धरना स्थल पर जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के आन्दोलन में सेवानिवृत्त न्यायिक कर्मचारीगण मनोहरलाल पोरवाल विक्रमसिंह सिसोदिया, सुरेष पुरोहित, कन्हैयालाल पेन्टर, रमेषचन्द्र राठौड, गोपालसिंह, मोहनलाल मोची ने भी अपना आर्थिक सहयोग दिया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.