शिव कथा में बताया रुद्राक्ष का महत्व

( 5306 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 17 11:07

बीकानेर | अपना घर आश्रम में आयोजित शिवकथा के दौरान गुरुवार को कथावाचक पं.गिरीराज व्यास और पं.मनोज भादाणी ने रुद्राक्ष तथा बिल्व पत्र की महत्ता बताई। अपनाघर आश्रम अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसीया ने बताया कि इस मौके पर कथा के दौरान पं.व्यास ने विभिन्न प्रसंगों काे प्रस्तुत किया। कथा में सचेतन झांकियां भी सजाई गई। गुरुवार को कथा समापन पर रूपचंद अग्रवाल, शारदा देवी, डॉ.सुवालाल सैनी और पवन दम्माणी ने महाआरती की। जुगल राठी ने बताया कि कथा में अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.