भारी बारिश के कारण रेलसेवा प्रभावित रद्द/आंशिक रद्द रेलसेवाऐं

( 6207 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 17 09:07

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के मालीयामीयानां स्टेशन पर भारी बारिश के कारण पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्फ अधिकारी के अनुसारः-
रद्द रेलसवाऐं
गाडी संख्या ७९४३७, मेहसाना-आबूरोड रेलसेवा, दिनांक २८.०७.१७, २९.०७.१७ एवं
३०.०७.१७ को रद्द रहेगी।
गाडी संख्या ७९४३८, आबूरोड-मेहसाना रेलसेवा, दिनांक २९.०७.१७ ३०.०७.१७ एवं ३१.०७.१७ को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं
गाडी संख्या ७४८४१, जोधपुर-भीलडी रेलसेवा, दिनांक २८.०७.१७ को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मारवाड भीनवाल तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड भीनवाल-भीलडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या ७४८४२, भीलडी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक २८.०७.१७ को भीलडी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा मारवाड भीनवाल से संचालित की जायेगी। अर्थात् यह रेलसेवा भीलडी- मारवाड भीनवाल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या ७४८३४, जोधपुर-पालनपुर रेलसेवा, दिनांक २८.०७.१७ को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मारवाड भीनवाल तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड भीनवाल-पालनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या ७४८३८, पालनपुर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक २९.०७.१७ को पालनपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा मारवाड भीनवाल से संचालित की जायेगी। अर्थात् यह रेलसेवा पालनपुर-मारवाड भीनवाल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.