शाहरुख एक माइक के साथ भी रोमांस कर सकते हैं : अनुष्का

( 4415 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 17 07:07

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि शाहरुख खान के सहज व्यवहार ने उनके लिए आगामी फिल्म ‘‘जब हैरी मेट सेजल’ में किंग खान के साथ रोमांटिक दृश्य फिल्माना आसान बना दिया था। अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ ‘‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अब अनुष्का 51 वर्षीय अभिनेता के साथ तीसरी फिल्म ‘‘जब हैरी मेट सेजल’ में काम कर रही हैं। शाहरुख खान के साथ रोमांच करने के सवाल पर अनुष्का ने कहा, बहुत आसान था। वह बहुत सहज व्यवहार करते हैं। यदि आप इस गाने को देखेंगे, तो आपको महसूस होगा कि जब वह प्यार से आपकी ओर देख रहे होते हैं, तब उनकी आंखों में बहुत सहजता होती है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.