4जी हैंडसेट का दूसरा सबसे बड़ा बाजार होगा भारत

( 5124 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 17 07:07

 4जी हैंडसेट का दूसरा सबसे बड़ा बाजार होगा भारत मोबाइल डाटा के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भारत अगले साल तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 4जी हैंडसेट बाजार बन जाएगा। काउंटरप्वाइंट ने अपनी एक रपट में यह अनुमान लगाया है। इसके अनुसार 34 करोड़ 4जी हैंडसेट के साथ भारत दूसरे सबसे बड़े बाजार के रूप में अमेरिका को पछाड़ देगा। भारत इस समय 15 करोड़ उपयोक्ताओं के साथ चीन व अमेरिका के बाद है। अमेरिका में 4जी हैंडसेट आधार मौजूदा 22.5 करोड़ से बढ़कर 24.5 करोड़ हो सकता है। वहीं भारत में वृद्धि की दर कहीं अधिक रहने की उम्मीद है। रपट में कहा गया है रिलायंस जियो व एयरटेल जैसी कंपनियों द्वारा आकर्षक दरों पर मोबाइल डाटा की पेशकश के बीच भारत में स्मार्टफोन उपयोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।चीन में इस समय 74 करोड़ 4जी मोबाइल हैं और अगले साल यह संख्या बढ़कर 78 करोड़ हो जाएगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.