सोना 230 रपए मजबूत चांदी Rs39000 के पार

( 5199 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 17 07:07

नई दिल्ली। नियंतण्र संकेतों से दिल्ली सराफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 230 रपए की बढ़त के साथ 29,450 रपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 535 रपए की लंबी छलांग के साथ 39,000 रपए के स्तर को पार कर 39,375 रपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। औद्योगिक और सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी में तेजी आई।कारोबारियों ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी नियंतण्र बाजारों के मजबूत रुख से आई। नियंतण्र बाजार में सोना छह सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि वह मौद्रिक रुख को सख्त करने की रफ्तार को धीमा रखेगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.