पेइचिंग में 67 लोगों को हिरासत में लिया

( 4666 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 17 07:07

पेइचिंग। चीन की राजधानी पेइचिंग में प्रदर्शन कर रहे 67 लोगों को सामाजिक व्यवस्था को बाधित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार गलत ढ़ंग से एक चैरिटी को निशाना बना रही है जिसके खिलाफ वह प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने एक बयान में बताया, प्रदर्शन में शामिल 67 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। इन लोगों को सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने में बाधा पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.