गुजरात के 3 और कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा

( 3026 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 17 06:07

गांधीनगर। गुजरात कांग्रेस के तीन विधायकों ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। इनमें से कांग्रेस के मुख्य सचेतक रहे बलवंत सिंह राजपूत को बीजेपी ने अहमद पटेल के खिलाफ राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। अब राज्यसभा जाने की पटेल की राह मुश्किल होगी। राजपूत (सिद्धपुर के विधायक) के अलावा इस्तीफा देने वाली वीरमगाम की महिला विधायक तेजश्रीबेन पटेल और वीजापुर के विधायक प्रहलाद पटेल शाम को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय श्रीकमलम पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने तीनों के कंधे पर केसरिया अंगवस्त्र रख पार्टी में शामिल करने की औपचारिता पूरी की। वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस में कोई भी अच्छा व्यक्ति नहीं रह सकता।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.