घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकी ढेर

( 2564 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 17 06:07

श्रीनगर। भारतीय सेना के जवानों ने आज उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंतण्ररेखा से सटे गुरेज सेक्टर में तीन आतंकियों को मारकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार सेना के जवानों ने नियंतण्ररेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया, गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गयी है। इसमें तीन आतंकी मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि अभी आतंकियों की तलाश का अभियान जारी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.