फिल्म ‘‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ के परिधानों की ब्रिटेन में लगी प्रदर्शनी

( 4178 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 17 12:07

लंदन। ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया और एक भारतीय कर्मचारी के बीच रहे विशेष संबंध को दर्शाती नई फिल्म में ऑस्कर विजेता अभिनेत्री जूडी डेंच और भारतीय अभिनेता अली फजल द्वारा पहने गए परिधानों को इस सप्ताह इंग्लैंड के द्वीप पर प्रदर्शित किया जा रहा है। ‘‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ ब्रिटेन में सितम्बर में और भारत में अक्टूबर में प्रदर्शित होगी। यह 19वीं सदी में भारत की महारानी और उनके अधीन रहे अब्दुल करीम के बीच की अनोखी मैत्री पर आधारित है। यह प्रदर्शनी इंग्लिश चैनल में ‘‘एस्ले ऑफ वाइट’ के ओस्बोर्न हाउस में सोमवार को शुरू हुई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.