प्रदेष स्तरीय मार्गदर्षन पर आन्दोलन उग्र करने को तैयार कर्मचारी.

( 10458 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 17 08:07

प्रतापगढ / समूचे राज्य भर की अदालतों के कर्मचारियों का अनिष्चितकालीन धरना जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परित आदेषों के अनुरूप अधिनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों के लिये नवीन पदों का सर्जन एवं संषोधित वेतनमान व अन्य सुविधाओं को षेटटी वेतन आयोग की सिफारिषों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं किये जाने के कारण आज अपने ७ दिन पूरे करता हुआ ८ वें दिन की ओर बढ चला परन्तु उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार से प्रदेष स्तरीय कार्यकारिणी के साथ मुख्य मांग हायर पे स्केल सहित मांगों के संबंध में हुई वार्ता में सहमति नहीं बन पाई।

जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परित आदेषों के अनुरूप अधिनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों के लिये नवीन पदों का सर्जन एवं संषोधित वेतनमान व अन्य सुविधाओं को षेटटी वेतन आयोग की सिफारिषों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं किये जाने के संघर्श ने जोर पकडा। जिसके चलते आज सवेरे से ही सभी न्यायिक कर्मचारीगण न्यायालय परिसर के बाहर जमावडा होने लगा और दिन भर राज्य सरकार विरोधी नारे पाण्डाल में गुंजते रहे।
जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रचार मंत्री सतीष सालवी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष-विजय खाण्डिया के नेतृत्व में सभी न्यायालयों के समस्त कर्मचारीगण ने एकता का परिचय देते हुए अनिष्चितकालीन धरने पर बैठे जिसके चलते आज दिन भर न्यायालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्षन स्थल पर सवेरे से ही राज्य सरकार विरोधी स्वर गूंजे।
आज सवेरे से चले धरना प्रदर्षन संघ के अध्यक्ष विजय खाण्डिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित धरियावद एवं छोटीसादडी मुख्यालयों के न्यायिक कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपना सक्रिय योगदान दिया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.