महाराष्ट्र रत्न अवार्ड का आयोजन

( 6159 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 17 10:07

महाराष्ट्र रत्न अवार्ड का आयोजन आज की आवाज़ के अंजन गोस्वामी पिछले सात साल से महाराष्ट्र रत्न अवार्ड का आयोजन करते आ रहे हैं। इस साल ये अवार्ड जुहू के इस्कॉन में हुआ। इस साल बप्पी लाहिरी ,प्रेम चोपड़ा ,हिमानी शिवपुरी ,अखिलेन्द्र मिश्रा ,स्वामी जी ,टीना घई ,शबाब साबरी ,एकता जैन ,विन्दु दारा सिंह ,मिलिंद धोंड ,उप्पल शाह ,गौरव बाफना और रिमेश राजा को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड में न केवल फिल्म और टीवी जगत के लोगों को सम्मानित किया गया बल्कि मीडिया के लोगों को भी सम्मानित किया गया। मीडिया से जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमे थे - दैनिक जागरण डिजिटल के निशांत भूसे ,दैनिक जागरण ऑनलाइन के रुपेश कुमार ,नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के संजय मिश्रा ,आजतक टीवी के अमित मिश्रा ,न्यूज़ १८ इंडिया की शिखा धारीवाल। इस अवार्ड में नेत्रहीन वृशाली ने कमाल का परफॉरमेंस किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.