RBI : डिप्टी गर्वनर पद के लिए साक्षात्कार 29 को

( 7825 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 17 12:07

RBI : डिप्टी गर्वनर पद के लिए साक्षात्कार 29 को नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर पद के लिए साक्षात्कार 29 जुलाई को होगा। यह साक्षात्कार कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति करेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर एस. एस. मूंदड़ा का तीन वर्ष का कार्यकाल इस माह के अंत में समाप्त हो रहा है। इस साक्षात्कार से उन्हीं का उत्तराधिकारी ढूंढा जाना है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.