बैलीज की प्रथम महिला ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन

( 9707 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 17:07

उदयपुर, उदयपुर भ्रमण पर आई मध्य अमरीकी देश बैलीज की प्रथम महिला एवं प्रधानमंत्री डिएन बैरो की पत्नी मेडम किम बैरो ने शनिवार को चिकलवास आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया और बच्चों के बीच बहुत आनंदित हुई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक तरु सुराना के आग्रह पर यहां पहुंची मेडम बैरो 30 मिनट तक बच्चों के बीच रही और यहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। विजिटर बुक में अनुभव दर्ज करते हुए उन्होनेवंचित वर्ग के बच्चों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। चूंकि बैलीज एक छोटा देश है। अतः केवल उदयपुर जिले में तीन हजार से ज्यादा केंद्र संचालित होने पर उन्होने आश्चर्य मिश्रित तारीफ की।

जरूरतमंदों के सेवा के लिए तत्पर है मेडम बैरो

मेडम बैरो स्वयं अपने लाइफ टाइम नाम के फाउंडेशन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गरीब एवं अनाथ बच्चों के लिए बेहतर सुख सुविधा प्रदान करने हेतु पिछले 12 वर्षों से कार्यरत हैं। कैंसर से ग्रसित होने के बावजूद अपने मिशन में कार्यरत रहने के कारण 2013 में यूके मेग्जिन ने वूमन ऑफ दी ईयर के सम्मान से नवाजा था। चिकलवास आंगनबाड़ी पर बच्चों, स्टाफ, सीडीपीओ लता ने उनका स्वागत किया और गीत भी सुनाए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.