पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए पौधारोपण करें क्योकि पर्यावरण की दृष्टि से हरित वृक्ष महत्वपूर्ण - प्रो. सारंगदेवोत

( 6312 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 17:07

उदयपुर / जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, विश्वविद्यालय के संघटक ओसीडीसी स्कूल परिसर में शनिवार को पौधारोपण कर ग्रीन डे मनाया गया। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत स्कूली बच्चों को पौधे को गोद लेकर उनके संरक्षण संकल्प दिलवाया तथा छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जान जागृति रेली निकाली। कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा पर्यावरण के संकट को ध्यान में रखते हुए आज जरूरत इस बात की है कि पर्यावरण शिक्षा को स्कूलो एवं कॉलेजों में इस तरह समाहित किया जावे कि पर्यावरण के प्रति समाज में एक अनूकूल रवैया तैयार हो सके। आज विश्व भर में पर्यावरण को लेकर चिंता बनी हुई है इसके लिए आम जन को इसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने होगे तभी हमारी विरासत में मिले पर्यावरण को भावी पीढी के लिए सुरक्षित रख सकेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शशि चितौडा, सहायक कुल सचिव सुभाष बोहरा, प्रभारी कृष्ण कुमार, पुनम मेहता, यशवंत चौहान, उन्नति व्यास, साजदा बानो, मंजु पाटीदार, राजेन्द्र सिंह कार्यकर्ता उपस्थित थे।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.