18 लाख डॉलर में बिका नील आर्मस्ट्रांग का बैग

( 7395 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 08:07

न्यूयॉर्क। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के ऐतिहासिक ‘‘अपोलो-11 अंतरिक्ष मिशन’ के दौरान उपयोग किए गए बैग को एक व्यक्ति ने 18 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीदा है। ‘‘अपोलो-11 मिशन’ की 48वीं वर्षगांठ के अवसर पर न्यूयॉर्क में आयोजित एक नीलामी के दौरान इस बैग के लिए यह बोली लगी। यह वही बैग है जिसमें आर्मस्ट्रांग चंद्रमा की सतह से मिट्टी भरकर पृवी पर लाए थे। नीलामी कर्ता ‘‘सोथबॉय’ ने बताया कि यह बैग कई वर्षों तक हॉस्टन के जॉनसन अंतरिक्ष केन्द्र में एक डिब्बे में बंद पड़ा रहा। बृहस्पतिवार को हुई नीलामी में एक व्यक्ति ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर इस बैग के लिए फोन पर बोली लगाई। नीलामी कर्ताओं ने इस बैग के 20 से 30 लाख डॉलर में नीलाम होने की उम्मीद जताई थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.