विदेशी मुद्रा भंडार 389 अरब डालर के रिकार्ड स्तर पर

( 5325 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 08:07

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 2.68 अरब डालर बढ़कर 389.06 अरब डालर के अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सात जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 16.19 करोड़ डालर घटकर 386.38 अरब डालर पर रहा था।रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.68 अरब डालर की बड़ी बढ़ोतरी के कारण विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। गत 14 जुलाई को विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 364.91 अरब डालर पर रही। स्वर्ण भंडार 20.35 अरब डालर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 27 लाख डालर बढ़कर 2.32 अरब डालर पर और विशेष आहरण अधिकार 18 लाख डालर बढ़कर 1.48 अरब डालर पर पहुंच गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.