बाजार में तेजी, निफ्टी फिर 9900 के पार

( 6101 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 08:07

बाजार में तेजी, निफ्टी फिर 9900 के पार बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 124 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का तिमाही परिणाम बेहतर रहने तथा बोनस शेयर जारी करने की घोषणा से निवेशकों में उत्साह के बीच यह मजबूती आई। इसके अलावा विप्रो और इंडियन बैंक की मजबूत आय से निवेशकों का उत्साह बढ़ा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 124.49 अंक की बढ़त के साथ 32,028.89 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कल 50.95 अंक की गिरावट आई थी। बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.76 फीसद मजबूत हुआ। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 41.95 अंक मजबूत होकर 9,915.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9,924.70 से 9,838 अंक के दायरे में रहा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.