ममता का ‘‘भाजपा भारत छोड़ो’ आंदोलन 9 से

( 5874 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 07:07

ममता का ‘‘भाजपा भारत छोड़ो’ आंदोलन 9 से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ‘‘भाजपा भारत छोड़ो’ आंदोलन का आह्वान किया और कहा कि बंगाल उन सभी राजनीतिक दलों के साथ खड़ा होगा, जो भगवा दल से लड़ेगा। दूसरे मुल्कों के साथ अच्छे संबंध रखने समेत सभी मोर्चो पर भाजपा के विफल रहने की बात करते हुए बनर्जी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी नौ अगस्त से ‘‘भाजपा भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने यहां एक विशाल रैली में कहा, ‘‘हम भारत से भाजपा को बाहर करेंगे। यह हमारी चुनौती है। केंद्र सारदा, नारदा जैसे मामलों से हमें धमकाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हम इससे डरे हुए नहीं हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.