मैक्सिको सिटी में मुठभेड़ के दौरान आठ मरे

( 3994 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 07:07

मैक्सिको सिटी। दक्षिणी मैक्सिको सिटी में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध मादक पदार्थ गिरोह के सरगना और सात अन्य लोगों को मार गिराया। मैक्सिको की नौसेना का कहना है कि उसके नौसेनिक निचले स्तर पर काम करने वाले ड्रग डीलरों की एक गैंग की जांच-पड़ताल में केंद्रीय अधिकारियों का सहयोग कर रहे थे, उसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई। नौसेना ने एक बयान में कहा कि यह गैंग शहर के दक्षिणी और पूर्वी भागों के तलाहुआक और इज्टापलापा जिलों में मादक पदार्थो की आपूत्तर्ि करते थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.