कर्मचारियों के कान खराब हुए तो आप होंगे जिम्मेदार

( 6188 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 07:07

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों को अलग तरह की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यहां काम कर रहे कर्मचारियों के कान खराब हुए तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। लोकसभा में शुक्रवार को भी लगातार तीसरे दिन कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर प्रश्नकाल में वेल में आकर नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं की और शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल चलाती रहीं। बीच में उन्होंने कांग्रेसियों से शांति से अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने। फिर उन्होंने कहा, ‘‘यदि अपनी ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों, अधिकारियों के कान खराब हुए तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।’
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.