कोरम के अभाव में सरकार की किरकिरी

( 4819 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 17 07:07

नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को सरकार को एक बार फिर किरकिरी का सामना करना पड़ा। कोरम के अभाव में महत्वपूर्ण विधेयक लटक गया। कोरम के अभाव के चलते बैठक को निर्धारित समय से पहले ही स्थगित करना पड़ा तथा इसके कारण एक महत्वपूर्ण विधेयक पर र्चचा और उसे पारित नहीं किया जा सका। उच्च सदन में शुक्रवार होने के कारण भोजनावकाश के बाद गैर सरकारी कामकाज होना था। आम तौर पर शुक्रवार को बैठक शाम पांच बजे स्थगित कर दी जाती है। किन्तु आज सदन के विभिन्न दलों के नेताओं के बीच में सहमति बनी थी कि गैर सरकारी कामकाज के बाद नावधिकरण (समुद्री दावा की अधिकारिता और निपटारा) विधेयक पर र्चचा कर उसे पारित किया जायेगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.