भारत की आक्रामक विदेश नीति से चीन में बौखलाहट

( 9337 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 17 13:07

 भारत की आक्रामक विदेश नीति से चीन में बौखलाहट बीजिंग | चीन दुनिया भर में भारत के बढ़ते रसूख और आक्रामक विदेश नीति से बौखला गया है। पड़ोसी देश की बेचैनी को इसी से समझा जा सकता है कि चीन की सरकारी मीडिया ने भारत की आक्रामक विदेश नीति को हिंदू राष्ट्रवाद से जोड़ दिया है।

मौजूदा सीमा विवाद को राष्ट्रवाद की भावनाओं में वृद्धि का नतीजा बताया है।सरकारी समाचारपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' में यू निंग ने लेख के जरिये नया राग अलापा है। उनकी नजर में हिंदू राष्ट्रवाद की बढ़ती भावना ने भारत की चीन नीति को अगवा कर लिया है। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध की नौबत आ सकती है। निंग ने लिखा, 'सीमा विवाद के बाद से भारत में चीन से बदला लेने वाला उग्र राष्ट्रवाद जड़ जमा चुका है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.