सांसद जोशी ने राष्ट्रपति पद पर कोविन्द की विजय पर जताया हर्ष

( 8002 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 17 09:07

चित्तौडगढ / चित्तौडगढ से भाजपा के सांसद सी.पी. जोशी ने राष्ट्रीय जनतात्रिकं गठबन्धन के प्रत्यक्षी श्री रामनाथ जी कोविंद को देश के सर्वोच्च संवेधानिक पद राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए हर्ष जताया है।
सांसद जोशी ने बताया की हमारे देश की लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में ही यह सम्भव है कि एक गरीब परिवार मे जन्म लेकर अभावो में बचपन गुजारने वाला व्यक्ति देश के शीर्ष पद पर पहुंच पाया है। श्री कोविंद ने संघठन में अनेकों जिम्मेदारीयों का निर्वहन करते हुए समाज के दबे पिछडे लोगो की आवाज बने राज्यपाल जैसे संवेधानिक पर आसिन हुए।
डॉ भीमराव अम्बेडकर व दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों पर चलते हुए श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब श्री कोविंद जी भी राष्ट्रपति निर्वाचित हुए है। यह भाजपा के लोकतान्त्रिक होने एवं वंशवादी राजनिति से दुर रहने की स्पष्ट मिसाल है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.