मनप्रीत को अस्थायी रूप से निलंबित किया

( 4186 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 17 07:07

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को दूसरी बार प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया। उन्हें दो कुछ दिन पहले भी दोषी पाया गया था। मनप्रीत के मूत्र के ‘‘ए’ नमूने चीन के जिन्हुआ में 24 अप्रैल को हुई एशियाई ग्रांप्री के पहले चरण के दौरान लिए गए थे जिसमें प्रतिबंधित डाईमिथाइलब्यूटाइलअमाइन के अंश मिले।पंजाब की इस 27 वर्षीय एथलीट ने चीन में 18.86 मीटर की दूरी से स्वर्ण पदक जीता था और चार से 13 अगस्त को लंदन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। मनप्रीत ने हाल में भुवनेश्वर में समाप्त हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.